अमर उजाला
Mon, 24 March 2025
हर साल बड़ी संख्या में कारों की चोरी होती है। यह समस्या सिर्फ वाहन मालिकों के लिए ही नहीं पुलिस के लिए भी सिरदर्द है।
लेकिन कुछ अहम बातों का ख्याल रखा जाए तो आपको अपनी कार को चोरों से सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।
कार की सुरक्षा में सेंट्रल लॉक एक अहम फीचर है। गाड़ी में इसे लगवाना काफी फायदेमंद होता है।
सेंट्रल लॉक के अलावा कार में स्टीयरिंग लॉक लगवाने से भी सुरक्षा बेहतर होती है।
कार में गियर लॉक भी एक अहम सुरक्षा फीचर होता है। चोर आसानी से इसे नहीं तोड़ पाते, जिससे कार सुरक्षित रहती है।
कार सुरक्षा के लिए जीपीएस का इस्तेमाल भी करना चाहिए। यह चोरी हो गई वाहन का पता लगाने में मदद करता है।
1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी 8 कंपनियों की गाड़ियां