जानें कितने तरह के होते हैं कार सनरूफ

अमर उजाला

Fri, 26 January 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

  • आज के जमाने की कारों में सनरूफ का फीचर आम हो चला है
  • सनरूफ कार की छत पर दिए जाने वाला ग्लॉस का एक पैनल होता है
  • सनरूफ मुख्य रूप से तीन तरह के होते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

रेगुलर सनरूफ

  • रेगुलर सनरूफ में रिट्रैक्टेबल (अंदर-बाहर) होने वाले ग्लॉस होते हैं, इसे इलेक्ट्रिक तरीके से चलाया जा जाता है
  • यह आमतौर पर ज्यादातर सनरूफ वाले वाहनों में दिखाई देता है

Image Credit : सोशल मीडिया

रेगुलर सनरूफ

  • इसका टिंटेड शेड तेज धूप में कार के केबिन को गर्म होने से बचाता है
  • यह शेड बारीक नेट वाले कपड़े के बने होते हैं, जो कि एयर वेंटिलेशन रखते हुए कार की केबिन में छाया देते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

पैनोरमिक सनरूफ

  • पैनोरमिक सनरूफ को खूब पसंद किया जाता है। यह फीचर ज्यादातर महंगी कारों में देखने को मिलता है
  • साइज की बात करें तो इस सनरूफ का ग्लॉस बड़ा होता है। यह कार के पिछले सीट से लेकर फ्रंट सीट के रूफ तक फैला होता है

Image Credit : For Reference Only

पैनोरमिक सनरूफ

  • इसमें कई पैनल दिए जाते हैं। जो फिक्स भी हो सकते हैं और ऑपरेट करने वाले भी
  • दिन हो या रात पैनोरमिक सनरूफ में आप दोनों समय कार के भीतर से बाहर के नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं
  • खास बात यह है कि पैनोरमिक सनरूफ आगे और पीछे दोनों तरफ से खुलते हैं

Image Credit : Hyundai

मूनरूफ

  • मूनरूफ का चलन बीते जमाने की बात हो गई है। मूनरूफ को स्लाइड भी किया जा सकता है
  • इसे टिल्ट कर के कार के केबिन में ताजा-हवा का आनंद लिया जा सकता है
  • हालांकि अब इसका चलन काफी कम हो गया है।
Image Credit : For Reference Only

ये हैं भारत की टॉप 10 सबसे लंबी सुरंग

Social Media
Read Now