अमर उजाला
Sat, 26 April 2025
सुरक्षित तरीके से कार ड्राइविंग के लिए स्टीयरिंग का सही तरह से काम करना बहुत अहम होता है।
ऐसा न होने पर कार को मोड़ने के साथ ही सड़क पर सीधे ड्राइविंग करने में भी परेशानी होती है।
कार चलाते हुए सामान्य से ज्यादा आवाज आती है, तो स्टीयरिंग में परेशानी हो सकती है।
अगर स्टीयरिंग में सामान्य से ज्यादा वाइब्रेशन हो तो भी सतर्क होना चाहिए।
बिना वजह स्टीयरिंग काफी ज्यादा हार्ड हो जाता है तो भी मैकेनिक के पास जाना चाहिए।
इसके अलावा अगर स्टीयरिंग सामान्य से ज्यादा ढीला हो जाए और कार मोड़ने में परेशानी हो, तो भी सतर्क होना चाहिए।
बेच रहे हैं अपनी कार, तो अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी अच्छी कीमत