तेज स्पीड में कार स्टीयरिंग हो जाता है सख्त? जानें वजह अक्सर कार चलाते वक्त कई तरह की परेशानी आती है, कई बार कार स्टीयरिंग भी जाम हो जाता है। तेज रफ्तार कार चलाने के दौरान यह दिक्कत आती है। तेज स्पीड में कार चलाने पर स्टीयरिंग काफी ज्यादा सख्त हो जाता है। कार के इस उपकरण को तैयार करने के लिए यह कई बार जानबूझकर किया जाता है। कार का स्टीयरिंग अगर सख्त है तो इसकी ट्यूनिंग को इस तरह से तैयार किया जाता है कि तेज रफ्तार में कार को बेहतर नियंत्रण मिलें। कार स्टीयरिंग का सख्त होना ड्राइवर का ड्राइवर को सटीकता प्रदान करता है। तेज रफ्तार के दौरान अगर ड्राइवर हल्की सी हरकत करता है तो इससे वाहन को नुकसान हो सकता है। कई बार देखा गया है कि कार स्टीयरिंग का वजन अधिक हो जाता है, ऐसे कार को बेहतर स्थिरता मिलती है। इसके पीछे की एक बड़ी वजह है कि कार चालक गाड़ी को अलग-अलग मोड्स में सुरक्षित ढंग से चला सकता है। कार स्टीयरिंग का सख्त होना ड्राइवर को कई अधिक बेहतर ढंग से ड्राइविंग करने की आजादी देता है। AUTO