कार स्टार्ट करने से पहले जरूर करें यह छोटा सा काम कार स्टार्ट करने के दौरान एक बात का ध्यान रखा जाए तो इससे गाड़ी की क्षमता और माइलेज बढ़ सकती है। आगे जानिए डिटेल। बहुत सारे कार चालक इस बात से परेशान रहते हैं कि गाड़ी शुरू करने में काफी समय लगता है, इस वजह से फ्यूल की खपत बढ़ जाती है। दरअसल, कार का इंजन शुरू करते वक्त बस एक मिनट तक इंजन को चालू रखना है, इसके बाद गाड़ी चलाना शुरू करना है। ऐसा करने से फायदा होगा। आगे जानिए एक ऐसी जानकारी, जिसे जानकर कार की क्षमता और माइलेज में अच्छा-खासा इजाफा हो सकता है। मगर इस बात की जानकारी कम लोगों को हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि अगर इंजन को एक मिनट तक ऑन करके रखा जाए और फिर गाड़ी चलाई जाई तो इससे कार के सभी जरूरी पार्ट्स में फ्यूल पहुंच जाता है। कार के सभी पार्ट्स में लुब्रिकेशन पहुंचने के बाद गाड़ी ज्यादा बेहतर तरीके से चलती है और कार की परफॉर्मेंस बढ़ जाती है। अगर आप ऐसा रोजाना करेंगे तो इससे इंजन की क्षमता बेहतर होती है। साथ ही गाड़ी की माइलेज भी बढ़ सकती है। Auto