कार सर्विस स्कैम से इस तरह करें बचाव

अमर उजाला

Sun, 14 July 2024

Image Credit : Freepik

कार का सही रखरखाव करने के लिए लोग अक्सर कार की सर्विस करवाते हैं। मगर इस दौरान आपके साथ सर्विस स्कैम हो सकता है।

Image Credit : Freepik

कार की सर्विस के नाम पर कई मैकेनिक या सर्विस सेंटर वाले फर्जी सर्विस के जरिए ठगी करते हैं।

Image Credit : Freepik

कई बार देखने में आता है कि सर्विस सेंटर वाले कार की व्हील अलाइमेंट के नाम पर लोगों से शुल्क लेते हैं, मगर उसमें करते कुछ नहीं है। 

Image Credit : Freepik

कार के इंजन ऑयल के साथ कई मैकेनिक एडिटिव ऑयल डालने की सलाह देते हैं, हालांकि, इसकी जरूरत नहीं होती है।

Image Credit : Freepik

कार सर्विस के दौरान कार की पॉलिश करवाने की सलाह देते हैं। ऐसे में लोगों को सही जानकारी नहीं होती और वह आसानी से स्कैम में फंस जाते हैं और पैसों का नुकसान हो जाता है। 

Image Credit : Freepik

अक्सर होता है कि सर्विस सेंटर वाले लोगों को कार के लिए बिना जरूरत की एक्सेसरीज खरीदने के लिए कहते हैं और बाद में उसका ऊंचा दाम वसूलते हैं।

Image Credit : Freepik

इन सब बातों का ध्यान रखकर आप कार सर्विस स्कैम से बच सकते हैं। साथ ही पैसों की भी बचत कर सकते हैं। 

Image Credit : Freepik

बाइक में क्यों जरूरी है ड्यूल चैनल एबीएस फीचर?

Freepik
Read Now