बरसात में कार पार्क करने से पहले जानें ये पांच टिप्स

अमर उजाला

Mon, 19 August 2024

Image Credit : FREEPIK

मानसून का सिलसिला चल रहा है। इस दौरान कभी भी बारिश हो जाती है, ऐसे में कार मालिकों को अपनी गाड़ी का खास ध्यान रखना चाहिए, वरना कार कबाड़ हो जाएगी।

Image Credit : FREEPIK

अक्सर देखने को मिलता है कि ज्यादातर लोग कार को यू ही कही भी पार्क कर देते हैं और फिर बारिश के दौरान कार को नुकसान उठाना पड़ता है। 

Image Credit : FREEPIK

बारिश के मौसम में कार को पार्क करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना गाड़ी का कोई पार्ट भी खराब हो सकता है, जिसे ठीक कराने के लिए मोटा खर्च करना पड़ेगा। 

Image Credit : FREEPIK

बरसात के दौरान कार को हमेशा किसी ऊंची जगह पर पार्क करें, ताकि बारिश का पानी गाड़ी को नुकसान न पहुंचाए।

Image Credit : FREEPIK

बारिश में कार पार्क करने से पहले सीलिंग को चेक करें, गलती से भी कार में बरसात का पानी नहीं जाना चाहिए, वरना इंटीरियर गीला हो सकता है। 

Image Credit : FREEPIK

बरसात के दौरान कार के ब्रेक को सही तरीके से इस्तेमाल करें, ताकि पानी से गाड़ी अपनी जगह से खिसक न जाए।

Image Credit : FREEPIK

कार के इंजन को बारिश के पानी से बचाकर रखें। इसके लिए कार के आसपास ज्यादा पानी जमा नहीं होना चाहिए।

Image Credit : FREEPIK

बारिश के दौरान यह कोशिश करें कि कार को किसी ढकी हुई जगह पर पार्क करें, ताकि गाड़ी के पेंट को कोई नुकसान न हो। 

Image Credit : FREEPIK

कार में एडीएएस फीचर की खूबियां कर सकती हैं हैरान

FREEPIK
Read Now