कार से इन चीजों को हटाने पर बढ़ जाती है माइलेज? कार चालकों को अक्सर कम माइलेज की शिकायत रहती है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं तो आगे जानिए काम की खबर। कार की माइलेज बढ़ाने के लिए किन तरीकों को अपनाना है, इसकी सही जानकारी बहुत लोगों को है, आगे जानिए जानकारी। कार के कुछ पार्ट्स हैं, जिन्हें गाड़ी से हटाने पर माइलेज पर असर पड़ सकता है, आइए जानते हैं डिटेल। कई लोग कार में बिना जरूरत का सामान लेकर घूमते हैं, ऐसे में अतिरिक्त वजन को कम करके माइलेज पर थोड़ा असर हो सकता है। अगर कार में सनरुफ है तो इसे कार से हटाकर कार की माइलेज बढ़ाई जा सकती है। मगर इसमें थोड़ा खर्चा और दिक्कत हो सकती है। कार बढ़ी है तो गाड़ी से अतिरिक्त सीटों को हटाकर माइलेज बढ़ाई जा सकती है, मगर यह समाधान उचित नहीं है, क्योंकि इससे कम लोग ही यात्रा कर,सकेंगे। कार से एयर कंडीशनर को हटा दिया जाए तो भी कार की माइलेज बढ़ सकती है। मगर इससे गर्मी में बहुत बुरा हाल हो जाएगा। Auto