गाड़ी खरीदने के लिए चाहिए लोन, काम आएंगे ये जरूरी टिप्स
अमर उजाला
Fri, 30 August 2024
Image Credit : Freepik
अगर आप कोई वाहन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और लोन लेना चाहते हैं
तो आवेदन करने से पहले इन जरूरी टिप्स को नजरअंदाज न करें
Image Credit : Freepik
कार लोन लेने से पहले, अपनी आय और खर्च को ठीक से समझ लें
ताकि आप मासिक ईएमआई का भुगतान आसानी से कर सकें
साथ ही अपनी अन्य वित्तीय जिम्मेदारियों को भी पूरा कर सकें
Image Credit : iStock
लोन कितना लेना हैं, यह अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से तय करें
कम ब्याज दर वाले लोन की तलाश करें
विभिन्न बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) की ब्याज दरों की तुलना करें
Image Credit : Freepik
लोन चुकाने के लिए प्रैक्टिकल अवधि चुनें, छोटी अवधि का मतलब होगा ज्यादा EMI
जबकि लंबी अवधि का मतलब होगा ज्यादा ब्याज चुकाना
अपनी क्षमता और वित्तीय स्थिति के आधार पर एक संतुलन बनाएं
Image Credit : Freepik
जितना ज्यादा डाउन पेमेंट आप करेंगे, आपका लोन उतना ही छोटा होगा और कुल ब्याज भी कम होगा
अपनी वित्तीय स्थिति के हिसाब से न्यूनतम डाउन पेमेंट की जरूरतों और संभावनाओं की तुलना करें
Image Credit : Freepik
कई बैंकों और NBFC लोन के साथ कई छिपे हुए फीस वसूलते हैं, जैसे प्रोसेसिंग फीस, फोर-क्लोजर शुल्क और प्रीपेमेंट फीस
लोन एग्रीमेंट को ध्यान से पढ़ें और लोन से जुड़े सभी खर्चों के बारे में पूछें
Image Credit : Freepik
हाईवे पर कार ड्राइविंग में काम आएंगी ये टिप्स
FREEPIK
Read Now