इन स्थितियों में नहीं मिलता कार इंश्योरेंस क्लेम

अमर उजाला

Sun, 21 July 2024

Image Credit : Freepik

देश में अधिकतर कार मालिक गाड़ी का बीमा लेते वक्त सही से जानकारी हासिल नहीं करते हैं, ऐसे में जरूरत पड़ने  पर क्लेम नहीं मिलता है। 

Image Credit : Freepik

ऐसे में जानिए कार के बीमा में क्या कवर मिल रहा है और क्लेम लेने की क्या प्रक्रिया है। 

Image Credit : Freepik

कार इंश्योरेंस क्लेम कंपनी की शर्तों के आधार पर मिलता है, अगर कार को कोई नुकसान हुआ, मगर कंपनी के शर्तों में शामिल नहीं है तो क्लेम नहीं मिलता है।

Image Credit : Freepik

बीमा क्लेम आवेदन करने के लिए एक निर्धारित समय होता है, अगर आप सही समय पर आवेदन नहीं करते हैं तो दावे को स्वीकार नहीं किया जाता है। 

Image Credit : Freepik

काफी लोग कार को हुई हानि की सही जानकारी नहीं देते हैं, ऐसे में बीमा कंपनी क्लेम देने से मना कर देती है। ऐसे में जरूरी है कि सटीक जानकारी कंपनी को दें।

Image Credit : Freepik

अगर कार का कोई हादसा हुआ है तो हादसे के बारे में कंपनी को विस्तार से बताएं, ताकि क्लेम मिलने में कोई परेशानी न हो। 

Image Credit : Freepik

वहीं, अगर आप नशे में कार चला रहे थे तो और हादसा हो जाएं तो क्लेम नहीं मिलता है।

Image Credit : Freepik

कार में कुछ ऐसा बदलाव किया है, जो यातायात नियमों के खिलाफ है तो भी बीमा कंपनी क्लेम देने से मना कर सकती है। 

Image Credit : Freepik

अधिक दिनों तक खड़ी रही बाइक तो क्या होगा?

Freepik
Read Now