इन स्थितियों में नहीं मिलता कार इंश्योरेंस क्लेम देश में अधिकतर कार मालिक गाड़ी का बीमा लेते वक्त सही से जानकारी हासिल नहीं करते हैं, ऐसे में जरूरत पड़ने पर क्लेम नहीं मिलता है। ऐसे में जानिए कार के बीमा में क्या कवर मिल रहा है और क्लेम लेने की क्या प्रक्रिया है। कार इंश्योरेंस क्लेम कंपनी की शर्तों के आधार पर मिलता है, अगर कार को कोई नुकसान हुआ, मगर कंपनी के शर्तों में शामिल नहीं है तो क्लेम नहीं मिलता है। बीमा क्लेम आवेदन करने के लिए एक निर्धारित समय होता है, अगर आप सही समय पर आवेदन नहीं करते हैं तो दावे को स्वीकार नहीं किया जाता है। काफी लोग कार को हुई हानि की सही जानकारी नहीं देते हैं, ऐसे में बीमा कंपनी क्लेम देने से मना कर देती है। ऐसे में जरूरी है कि सटीक जानकारी कंपनी को दें। अगर कार का कोई हादसा हुआ है तो हादसे के बारे में कंपनी को विस्तार से बताएं, ताकि क्लेम मिलने में कोई परेशानी न हो। वहीं, अगर आप नशे में कार चला रहे थे तो और हादसा हो जाएं तो क्लेम नहीं मिलता है। कार में कुछ ऐसा बदलाव किया है, जो यातायात नियमों के खिलाफ है तो भी बीमा कंपनी क्लेम देने से मना कर सकती है। Auto