कार हैक होने से कैसे बचाएं, जानें टिप्स

अमर उजाला

Sun, 26 May 2024

Image Credit : Freepik

आजकल बाजार में आने वाली कारों में काफी एडवांस तकनीक आ रही हैं। एडवांस तकनीक लोगों को फायदा देती है, मगर ये खतरनाक भी साबित हो सकती है। 

Image Credit : Freepik

अगर कार के स्मार्ट फीचर्स को कोई हैक कर लें तो काफी बड़ी दिक्कत हो सकती है। कार हैक होने पर कई तरह के खतरे होते हैं। 

Image Credit : Freepik

कार हैक हो गई तो हैकर के पास कार का पूरा नियंत्रण आ जाता है। स्मार्ट फीचर के साथ छेड़छाड़ करके कार के ब्रेक, स्पीड और क्रूज कंट्रोल को नियंत्रित किया जा सकता है। 

Image Credit : Freepik

हैकर्स के नियंत्रण से कार हादसे का शिकार हो सकती है। साथ ही स्मार्ट फीचर के जरिए अहम जानकारी को चुराया भी जा सकता है। 

Image Credit : Freepik

बाजार में कई डिवाइस हैं, जिनके जरिए कार की चाबी को हैक किया जा सकता है। ऐसे में चाबी रिमोट वाली है तो उसे संभालकर रखें। 

Image Credit : Freepik

कार में जीपीएस का इस्तेमाल करते हैं तो उसमें घर का पता दर्ज न करें। हैकर्स इस जानकारी को चुरा सकते हैं। ऐसे में जीपीएस का बहुत जरूरत होने पर ही इस्तेमाल करें। 

Image Credit : Freepik

कार का इंफोटेनमेंट सिस्टम हमेशा अपडेट रखें। किसी अनजान वेबसाइट से कोई एप डाउनलोड न करें। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति को इंफोटेनमेंट का इस्तेमाल न करने दें। 

Image Credit : Freepik

कोई नहीं बताएगा बाइक की माइलेज बढ़ाने के ये टिप्स

Freepik
Read Now