अमर उजाला
Thu, 4 January 2024
अगर कार को लंबे समय तक उपयोग में लाना है तो उसकी समय पर देखभाल भी जरूरी हो जाती है।
ऐसा न करने पर कार में कई समस्याएं आने लगती हैं। जिनमें से एक समय से पहले इंजन ऑयल काला होना भी है।
अगर आपकी कार में समय से पहले इंजन ऑयल काला हो जाता है तो इंजन में बड़ी खराबी भी आ सकती है।
क्लच का ज्यादा उपयोग और इंजन में मौजूद गंदगी और कार्बन के कारण ऐसा होता है।
अगर आपकी कार में भी ऐसा होता है तो इंजन के अंदरुनी पार्ट्स जल्दी खराब हो सकते हैं।
लेकिन अगर इंजन फ्लश करवाया जाए तो कार्बन और गंदगी को कम किया जा सकता है।
ऐसे बचें पेट्रोल पंप में होने वाली ठगी से