अमर उजाला
Fri, 31 January 2025
कार ड्राइविंग के दौरान अक्सर लोग लापरवाही करते हैं। ऐसा करने से वाहन में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।
कार को अगर लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के चलाना हो तो, कुछ बातों का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है।
कार चलाते हुए गियर लीवर पर हाथ रखने से मूवमेंट रूकता है। जिससे इसे चलाने वाले पार्ट जल्दी घिसते हैं।
कार चलाते हुए क्लच पर पैर रखने से भी कार में क्लच असेंबली जल्दी खराब हो जाती है।
पहाड़ों पर भी कार चलाते हुए क्लच की जगह कार में हैंड ब्रेक का इस्तेमाल करना चाहिए।
ट्रैफिक या रेड लाइट पर कार को रोकने के बाद कार को गियर में रखने की जगह गियर को न्यूट्रल कर देना चाहिए।
दिल्ली में दौड़ाई ये गाड़ी तो ₹20,000 का चालान तय!