बारिश में कार के साथ हो जाएं ऐसा तो करें यह काम बरसात के दौरान सड़कों पर अक्सर काफी पानी भर जाता है। ऐसे में अगर आप बारिश में कार लेकर निकलते हैं तो भूलकर भी ऐसा न करें। बारिश के दौरान अगर कार के साइलेंसर में पानी भर गया तो आपको क्या करना है, इस सवाल का जवाब कम लोग जानते हैं। मानसून में बारिश कभी भी हो सकती है, ऐसे में कार को बाहर लेकर जाने से पहले मौसम और रास्ते की जानकारी हासिल कर लें। अगर अचानक से बारिश आ जाए तो कोशिश करें कि पानी वाले रास्ते पर जाने से बचें, नहीं तो कार को नुकसान हो सकता है। पानी से भरी हुई सड़क पर कार काफी धीमी हो जाती है, क्योंकि गाड़ी का इंजन ज्यादा दबाव नहीं ले पाता है। अगर पानी कार के साइलेंसर में चला जाए तो कार के इंजन को बंद कर दें और फिर स्टार्ट करने की कोशिश न करें। कार के साइलेंसर में पानी जाने पर लाखों का नुकसान हो सकता है, ऐसे में गाड़ी की बैटरी को फौरन कनेक्शन काट दें, ताकि बड़ा नुकसान न हो। बरसात के दौरान कार के अंदर पानी नहीं जाना चाहिए, वरना कार के कई सारे पार्ट एकसाथ खराब हो सकते हैं। Auto