गर्मी में कार को कैसे रखें कूल, देखें डिटेल गर्मी के दौरान कार को हमेशा किसी छांव वाली जगह पर पार्क करें। इससे कार का तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा। कार चलाते वक्त गाड़ी की एक खिड़की को थोड़ी सी खोलकर रखें। ऐसा करने से कार के अंदर की गर्म हवा बाहर चली जाएगी और कार कूल रहेगी। कार चलाने के बाद ही कार के एसी को शुरू न करें। कार चलाने के कुछ समय बाद एक खिड़की को खोल दें और फिर थोड़ी देर बाद एसी शुरू करें। गर्मी में कार को ठंडा रखने के लिए टिंटेड ग्लास का इस्तेमाल करें। इसे कार की खिड़की पर लगाने से कार के केबिन का तापमान कम रहता है। कार के एसी की नियमित तौर पर सर्विस कराएं, इससे एसी पूरी क्षमता के साथ चलेगा और बेहतर कूलिंग देगा। अगर कार को तेज धूप में खड़ा करना मजबूरी हो जाएं तो कार के डैशबोर्ड को तौलिए से या फिर किसी मोटे कपड़ें से ढक दें। इससे केबिन ज्यादा गर्म नहीं होगा। Auto