गर्मी में कार को कैसे रखें कूल, देखें डिटेल

अमर उजाला

Wed, 22 May 2024

Image Credit : Freepik

गर्मी के दौरान कार को हमेशा किसी छांव वाली जगह पर पार्क करें। इससे कार का तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा। 

Image Credit : Freepik

कार चलाते वक्त गाड़ी की एक खिड़की को थोड़ी सी खोलकर रखें। ऐसा करने से कार के अंदर की गर्म हवा बाहर चली जाएगी और कार कूल रहेगी। 

Image Credit : Freepik

कार चलाने के बाद ही कार के एसी को शुरू न करें। कार चलाने के कुछ समय बाद एक खिड़की को खोल दें और फिर थोड़ी देर बाद एसी शुरू करें। 

Image Credit : Freepik

गर्मी में कार को ठंडा रखने के लिए टिंटेड ग्लास का इस्तेमाल करें। इसे कार की खिड़की पर लगाने से कार के केबिन का तापमान कम रहता है।

Image Credit : Freepik

कार के एसी की नियमित तौर पर सर्विस कराएं, इससे एसी पूरी क्षमता के साथ चलेगा और बेहतर कूलिंग देगा। 

Image Credit : Freepik

अगर कार को तेज धूप में खड़ा करना मजबूरी हो जाएं तो कार के डैशबोर्ड को तौलिए से या फिर किसी मोटे कपड़ें से ढक दें। इससे केबिन ज्यादा गर्म नहीं होगा। 

Image Credit : Freepik

आपका पेटीएम फास्टैग खाता बंद हुआ या नहीं? ऐसे करें चेक

Paytm
Read Now