अमर उजाला
Wed, 19 March 2025
रात के समय सुरक्षित तरीके से कार ड्राइविंग करने के लिए काफी जिम्मेदारी की अपेक्षा की जाती है।
रात के समय कार चलाते हुए थोड़ी सी भी लापरवाही हो जाए, तो दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
इसलिए ऐसा कहा जाता है कि कम अनुभवी और नए ड्राइवर को रात के समय कार चलाने से बचना चाहिए।
ऐसा इसलिए क्योंकि रात के समय कम रोशनी होती है और नए ड्राइवर को कार चलाने में परेशानी हो सकती है।
सामने से आने वाले वाहन की लाइट के कारण भी कम अनुभवी ड्राइवर को सुरक्षित ड्राइविंग में परेशानी हो सकती है।
कम अनुभवी ड्राइवर या नए ड्राइवर को लाइट, इंडीकेटर का सही तरह से इस्तेमाल करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
बाइक कितना दे रही है माइलेज? ऐसे लगाएं पता