अमर उजाला
Wed, 13 November 2024
कोहरे के साथ प्रदूषकों के मिलने से दिल्ली में स्मॉग की चादर छा गई है।
हालांकि सर्दी बढ़ने के साथ यह स्थिति आम हो जाती है, जिसमें कार चलाना काफी मुश्किल हो जाता है।
हालांकि, कुछ बातों का ध्यान रखने पर कार ड्राइविंग में आसानी हो सकती है।
कोहरा होने पर कार की लाइट को लो बीम पर रखना चाहिए। इससे सड़क पर विजिबिलिटी बढ़ जाती है।
लो बीम लाइट्स के अलावा फॉग लैंप का इस्तेमाल करना बेहतर होता है।
कोहरे में कार को कभी भी तेज रफ्तार में नहीं ड्राइव करना चाहिए। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
कोहरे के दौरान सड़क पर अपनी कार को अन्य कारों से सुरक्षित दूरी पर रखकर ड्राइव करना चाहिए।
एयरबैग होने पर भी नहीं मिलेगी सुरक्षा, न करें ये लापरवाहियां