अमर उजाला
Mon, 2 June 2025
अगर कार में कुछ खास फीचर्स मिल जाते हैं तो वाहन चलाना काफी आसान हो जाता है।
टिल्ट और टैलीस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील का फायदा कम हाइट वाले ड्राइवरों को होता है।
स्टीयरिंग पर इंफोटेनमेंट और अन्य कंट्रोल्स होने के कारण ड्राइवर को फीचर्स उपयोग करने में आसानी होती है।
फॉग लैंप जैसे फीचर से कार चलाते समय सड़क पर रोशनी ज्यादा हो जाती है। जिससे कार चलाने में आसानी होती है।
सभी कारों में पावर विंडो आते हैं। लेकिन ड्राइवर साइड की विंडो में वन टच होने से ड्राइवर को कार चलाते समय काफी सुविधा होती है।
रिवर्स कैमरे से कार पीछे करने में काफी मदद मिलती है। इससे कम जगह में भी कार को आसानी से पार्क किया जा सकता है।
50 हजार सैलरी कमाने वालों के लिए कौन सी कार होगी बेस्ट?