मानसून का मौसम आ चुका है। ऐसे में अगर कार का सही से ध्यान नहीं रखा जाए तो गाड़ी में जंग लग सकता है।
Image Credit : Freepik
बारिश के दौरान कार का खास ख्याल रखना काफी जरूरी है, ताकि बारिश की वजह से गाड़ी को नुकसान न हो। अगर ध्यान नहीं रखा तो कार कबाड़ हो सकती है।
Image Credit : Freepik
वाहन कंपनियां कार को इस तरह से डिजाइन करती हैं कि सफाई के दौरान गया पानी या फिर बारिश का पानी आसानी से बाहर निकाला जा सकें।
Image Credit : Freepik
कार के दरवाजों के नीचे कई छोटे-छोटे छेद मिलते है, ताकि कार के अंदर गया पानी आसानी से बाहर आ जाए। इन छेदों को कार का ड्रेनेज होल भी कहा जाता है।
Image Credit : Freepik
गाड़ी के बोनट के किनारों पर भी कई छोटे-छोटे छेद मिलते हैं। ऐसे में समय पर इन छेदों को साफ करना चाहिए, ताकि कार के अंदर गया पानी गाड़ी को नुकसान न पहुंचाएं।
Image Credit : Freepik
कार के फ्यूल कैप के आसपास भी ड्रेनेज सिस्टम मिलता है, यह फ्यूल भरते वक्त, जो तेल कार के अंदर चला जाता है, उसे निकालने के लिए दिया जाता है। इसकी भी सही से सफाई करें।
Image Credit : Freepik
गाड़ी की विंडशील्ड और पीछे की विंडो पर भी छोटे-छोटे ड्रेनेज होल मिलते हैं। इनकी भी नियमित तौर पर सफाई करना जरूरी है, वरना इनमें गया पानी कार में जंग लगने का कारण बन सकता है।
Image Credit : Freepik
मानसून के दौरान कार को जंग से बचाने के लिए समय-समय पर सफाई करना बेहद जरूरी है, इससे गाड़ी की लाइफ बढ़ती है।