कार डैशकैम फीचर की खास खूबियां कार कंपनियां गाड़ियों में कई एडवांस फीचर्स दे रही हैं। ऐसे में डैशकैम फीचर के क्या-क्या लाभ होते हैं, चलिए जानते हैं। अगर कार में डैशकैम लगा है तो यह कार के स्टार्ट होते ही स्टार्ट हो जाता है, ऐसे में इसकी रिकॉर्डिंग शुरू हो जाती है। डैशकैम में आसानी से एसडी कार्ड लगाया जा सकता है, इसके बाद इसमें कई घंटों की रिकॉर्डिंग रखी जा सकती है। डैशकैम में जीपीएस कनेक्टिविटी का फीचर भी मिलता है। इस वजह से इसे ट्रैक किया जा सकता है। डैशकैम में नाइट विजन की सुविधा मिलती है, ऐसे में रात में ड्राइविंग के दौरान भी इसमें रिकॉर्डिंग की जा सकती है। अगर कार में डैशकैम लगा है तो कभी हादसे की स्थिति में इंश्योरेंस क्लेम करने में आसानी होती है, क्योंकि इसमें रिकॉर्डिंग होती रहती है। अगर कार में डैशकैम है तो रास्ते को भी आसानी से रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके बाद इसे किसी अन्य डिवाइस में लेकर शेयर कर सकते हैं। इन सभी फायदों के साथ कार में डैशकैम लगवाना चाहिए या नहीं, यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। Auto