कार के क्लच को बर्बाद कर देती हैं ये 4 गलतियां, घट जाएगा माइलेज

अमर उजाला

Sat, 27 January 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

  • मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों में क्लच का खराब हो जाना या जल जाना एक बड़ी समस्या है
  • यहां हम आपको ड्राइविंग के दौरान की जाने वाली उन चार गलतियों के बारे बताएंगे...
  • जिससे कार का क्लच तो जलता ही है, साथ में आपकी कार का माइलेज भी घटने लगता है

Image Credit : istock

क्लच को जल्दी रिलीज करना

  • क्लच को रिलीज करना एक कला है जो अनुभव के साथ आती है
  • हर दूसरी कार के क्लच में एक अलग बाइट प्वाइंट होता है,
  • ऐसे में उस बाइट प्वाइंट पर बिना एक्सीलरेटर दिए पहुंचने से कार को झटका लगने लगता है

Image Credit : For Reference Only

क्लच को जल्दी रिलीज करना

  • यह क्लच को गर्म करता है और क्लच को जल्दी से खराब करता है
  • क्लच को जल्दी से रिलीज करना भी ट्रांसमिशन को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है
  • इससे आग लगने का भी खतरा पैदा हो जाता है
Image Credit : Social Media

ट्रैफिक जाम में क्लच दबाए रखना 

  • भारी ट्रैफिक के दौरान बहुत से लोग हल्के क्लच के साथ गाड़ी को लंबे समय तक चलाते हैं
  • इससे क्लच पर भारी दबाव पड़ता है
  • जब तक आपको पर्याप्त जगह नहीं मिलता, अपनी गाड़ी को आगे न बढ़ाएं

Image Credit : Social Media

ट्रैफिक जाम में क्लच दबाए रखना 

  • अगर गाड़ी 20 सेकेंड तक आगे नहीं बढ़ने वाली है तो उसे न्यूट्रल पर कर दें
  • लंबे समय तक क्लच पेडल को दबाए रखने पर क्लच का बॉल बेयरिंग खराब हो सकता है
  • ट्रैफिक में अक्सर इस लापरवाही के कारण लोगों के क्लच जल जाते हैं
Image Credit : Social Media

ऊंचाई पर क्लच और एक्सेलरेटर का ज्यादा इस्तेमाल

  • चढ़ाई के दौरान अक्सर लोग कार का ब्रेक लगाने के बजाय क्लच और एक्सीलरेटर का इस्तेमाल करते हैं
  • इससे क्लच तेजी से गर्म होने लगता है, कई बार खराब भी हो जाता है
  • ऊंचाई पर क्लच और एक्सेलरेटर का एक साथ ज्यादा इस्तेमाल करने पर क्लच की उम्र पर बुरा असर पड़ता है

Image Credit : Social Media

डेड पेडल की तरह इस्तेमाल करना

  • ज्यादातर कारों में डेड पेडल नहीं मिलता है, इस वजह से कई कार चालक क्लच पर अपने बाएं पैर को आराम के लिए रख देते हैं
  • लेकिन थोड़े से दबाव के चलते क्लच आंशिक रूप से काम करता रहता है, जिससे कार की माइलेज घटती है, और लंबे समय तक ऐसा करने से क्लच खराब हो जाता है
Image Credit : Social Media

कारों में सनरूफ का चलन कैसे हुआ था शुरू, जानें डिटेल

सोशल मीडिया
Read Now