भारी बारिश से पहले कार में जरूर कर लें ये काम

अमर उजाला

Wed, 3 July 2024

Image Credit : Freepik

अगर आप कार से रोजाना सफर करते हैं तो बारिश का मौसम शुरू होने से पहले कार की सर्विस करवा लें, ताकि बरसात के दौरान परेशानी न हो। 

Image Credit : Freepik

बारिश के दौरान कार की वाइपर का सही से काम करना आवश्यक है। अगर विंडशील्ड वाइपर में किसी तरह की दिक्कत है तो वक्त रहते बदलना एक अच्छा विकल्प है। 

Image Credit : Freepik

कार सड़क पर सुरक्षित ढंग से चलें और इसके लिए जरूरी है कि कार की लाइट्स सही से काम करें। अगर हैडलाइट में छोटा या बड़ा कोई भी क्रेक है तो उसे ठीक करवाएं। 

Image Credit : Freepik

तेज बारिश के दौरान गाड़ी का ब्रेक सही से काम करें, इसके लिए कार को पानी में लेकर जाने से पहले कई बार ब्रेक को दबाकर चेक करें। 

Image Credit : Freepik

बरसात और आंधी-तूफान में मौसम थोड़ा खराब हो जाता है। ऐसे में विंडशील्ड पर वैक्स का इस्तेमाल करें, ताकि विजिबिलिटी में सुधार हो जाए।

Image Credit : Freepik

बारिश के मौसम में कार की बैटरी का सही ढंग से ध्यान रखें। अगर बैटरी सही रहेगी तो गाड़ी की सभी लाइट्स पूरी क्षमता के साथ काम करेंगी। 

Image Credit : Freepik

बारिश में कार निकालने से पहले कार के कुछ उपकरणों को चेक कर लें। इससे किसी छोटी-मोटी परेशानी को सही वक्त पर पहचाना जा सकता है।

Image Credit : Freepik

मानसून में गाड़ी के लिए कौन सा टायर बेहतर?

Freepik
Read Now