कार की सेफ्टी में काम आएगी यह खास चीज जब भी लोग नई कार लेते हैं तो उसको काफी संभालकर रखते हैं, ताकि गाड़ी पर किसी तरह की खरोंच न आए। लाखों रुपये की कार की सुरक्षा के लिए काफी जुगाड़ लगाते हैं, मगर फिर भी कई बार कार को नुकसान हो जाता है। ऐसे में आगे जानिए किस तरह से कार के बंपर को सेफ रखा जा सकता है। इसके लिए एक खास जुगाड़ की मदद ली जा सकती है। कार के बंपर को सुरक्षित रखने के लिए बंपर प्रोटेक्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे लगाने के बाद कार काफी हद तक सेफ हो जाती है। जब भी कार किसी छोटे हादसे का शिकार होती है तो बंपर प्रोटेक्टर कार को नुकसान होने से बचाता है। बंपर प्रोटेक्टर को किसी भी ऑटो मैकेनिक से खरीदा जा सकता है, इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं होती है। अगर आपकी कार लंबे समय तक पार्किंग में खड़ी रहती है तो बंपर प्रोटेक्टर काफी लाभदायक साबित हो सकता है। यह कार को सेफ रखता है। Auto