किसी भी कार का डिजाइन सबसे पहले लोगों को प्रभावित करता है। यही वजह है कि कार निर्माता गाड़ी के एक्सटीरियर और इंटीरियर को आकर्षक बनाते हैं।
Image Credit : Freepik
अगर आपने ध्यान दिया तो कार में ब्लैक प्लास्टिक बॉडी पैनल मिलता है, अगर इसका सही से ख्याल नहीं रखा जाए तो इस पर धूल-मिट्टी जम जाती है।
Image Credit : Freepik
सड़क पर कार चलाते वक्त तेज धूप और धूल-मिट्टी से यह गंदे हो जाते हैं, ऐसे में इन्हें साफ करना बेहद जरूरी है।
Image Credit : Freepik
कार के ब्लैक प्लास्टिक पैनल को साफ करने के लिए मैकेनिक इन्हें गर्म करते हैं, ताकि इन पर जमी गंदगी को आसानी से साफ किया जा सकें।
Image Credit : Freepik
आमतौर पर लोग हीट गन और टार्च का इस्तेमाल करते हैं, मगर ध्यान रखें कि एक जगह को ज्यादा समय के लिए गर्म न करें, वरना बॉडी पैनल को नुकसान हो सकता है।
Image Credit : Freepik
कार के ब्लैक प्लास्टिक बॉडी पैनल को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है ट्रिम रिस्टोर। इस प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स आसानी से बाजार में मिल जाते हैं।
Image Credit : Freepik
ब्लैक प्लास्टिक बॉडी पैनल को साफ करने के लिए उसे पानी से धोएं, फिर एल्कोहल से साफ करें, ऐसा करने से जो भी गंदगी होगी, वो साफ हो जाएगी।
Image Credit : Freepik
हालांकि, ब्लैक प्लास्टिक बॉडी पैनल को साफ करते वक्त कार के असली पेंट को नुकसान न हो, इसका ध्यान रखें।