एयरबैग होने पर भी नहीं मिलेगी सुरक्षा, न करें ये लापरवाहियां

अमर उजाला

Tue, 12 November 2024

Image Credit : Citroen

यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कार में एयरबैग लगाए जाते हैं।

Image Credit : Ford

लेकिन कुछ लापरवाहियों के कारण एयरबैग सुरक्षा देने की बजाए यात्रियों के लिए खतरे को बढ़ा देते हैं।

Image Credit : Hyundai

स्टीयरिंग के नजदीक होकर गाड़ी चलाने पर भी एयरबैग से खतरा बढ़ जाता है।

Image Credit : Citroen

डैशबोर्ड पर पैर रखकर सफर नहीं करना चाहिए। अगर इस दौरान अगर एयरबैग खुल जाते हैं, तो यात्री को गंभीर चोट लग सकती है।
Image Credit : Kia

डैशबोर्ड पर कोई भी सामान नहीं रखना चाहिए। दुर्घटना के दौरान एयरबैग खुलने से इससे ज्यादा चोट लगती है

Image Credit : Freepik

कार में सीटबेल्ट नहीं लगाने पर भी एयरबैग की सुरक्षा नहीं मिल पाती। ऐसी स्थिति में गंभीर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है।

Image Credit : Freepik

क्या आपकी कार से आती है बदबू? ऐसे करें दूर

Freepik
Read Now