अमर उजाला
Wed, 29 January 2025
लॉन्ग डाइव का लुत्फ उठाने वाले अक्सर पहाड़ों का रुख कर लेते हैं। ऐसे में कुछ एक्सेसरीज कार में जरूर होनी चाहिए।
कार की खिड़की से तेज धूप अंदर न आएं, इसके लिए सनशेड कवर का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसे खिड़की पर लगाया जाता है।
पहाड़ी सफर पर कार कवर काफी काम का साबित हो सकता है। इससे कार को तेज धूप और बारिश से सुरक्षित रखा जा सकता है।
अंब्रेला विंडशील्ड कवर कार के लिए काफी बढ़िया साबित हो सकता है। इसे लगाने के बाद बाहर की गर्मी कार के अंदर नहीं आती है। ऐसे में कार की एसी को कम दबाव पड़ता है।
कार से पहाड़ों की यात्रा पर जा रह् हैं तो कार के एसी के लिए फॉम क्लीनर काफी जरूरी हो सकता है। एसी वेंट्स की गंदगी को इसके जरिए आसानी से साफ किया जा सकता है।
यूं तो पहाड़ों की हवा काफी तरोताजा करने वाली होती है। फिर भी कार के केबिन को खूशबूदार बनाने के लिए कार एयर फ्रेशर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यात्रा पर जाने से पहले कार की सर्विस अच्छी तरह से कराएं। ताकि किसी भी परेशानी को समय रहते दुरुस्त किया जा सके।
चलाते हैं बाइक या स्कूटर, तो जान लें कितना होना चाहिए टायरों का एयर प्रेशर?