जा रहे हैं पहाड़ों के सफर पर? बड़े काम आएंगी ये कार एक्सेसरीज

अमर उजाला

Wed, 29 January 2025

Image Credit : Freepik

लॉन्ग डाइव का लुत्फ उठाने वाले अक्सर पहाड़ों का रुख कर लेते हैं। ऐसे में कुछ एक्सेसरीज कार में जरूर होनी चाहिए। 

Image Credit :

कार की खिड़की से तेज धूप अंदर न आएं, इसके लिए सनशेड कवर का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसे खिड़की पर लगाया जाता है।

Image Credit : Adobe Stock

पहाड़ी सफर पर कार कवर काफी काम का साबित हो सकता है। इससे कार को तेज धूप और बारिश से सुरक्षित रखा जा सकता है। 

Image Credit : FREEPIK

अंब्रेला विंडशील्ड कवर कार के लिए काफी बढ़िया साबित हो सकता है। इसे लगाने के बाद बाहर की गर्मी कार के अंदर नहीं आती है। ऐसे में कार की एसी को कम दबाव पड़ता है।

Image Credit : Adobe Stock

कार से पहाड़ों की यात्रा पर जा रह् हैं तो कार के एसी के लिए फॉम क्लीनर काफी जरूरी हो सकता है। एसी वेंट्स की गंदगी को इसके जरिए आसानी से साफ किया जा सकता है। 

Image Credit : Freepik

यूं तो पहाड़ों की हवा काफी तरोताजा करने वाली होती है। फिर भी कार के केबिन को खूशबूदार बनाने के लिए कार एयर फ्रेशर का इस्तेमाल कर सकते हैं।  

Image Credit : Freepik

यात्रा पर जाने से पहले कार की सर्विस अच्छी तरह से कराएं। ताकि किसी भी परेशानी को समय रहते दुरुस्त किया जा सके।

Image Credit : Freepik

चलाते हैं बाइक या स्कूटर, तो जान लें कितना होना चाहिए टायरों का एयर प्रेशर?

Freepik
Read Now