अमर उजाला
Thu, 19 June 2025
भारत के कई हिस्सों में मानसून शुरू हो चुका है और इसके साथ ही नमी ने भी दस्तक दे दी है।
बारिश के दौरान कार के शीशों में नमी जमने लगती है जो ड्राइविंग के दौरान परेशानी खड़ी करने लगती है।
ऐसे में आइए जानते हैं मानसून के मौसम में कार में AC का इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है?
बारिश के बाद कार में रीसर्कुलेशन मोड को ऑफ करें। इससे बाहर की ताजी हवा कार के अंदर आएगी और केबिन ताजा रहेगा।
बारिश में कांच पर भाप जमने से विजिबिलिटी कम हो जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए डीफ्रॉस्ट मोड ऑन करें।
डीफ्रॉस्ट से गर्म हवा को विंडशील्ड और साइड विंडो से टकराती है। इससे भाप तुरंत हट जाती है।
बारिश के मौसम में फैन की स्पीड को नॉर्मल रखें, ताकि ठंडी हवा धीरे-धीरे कार में फैले और आपका सफर आरामदायक बना रहे।
पुरानी कार खरीदने के भी हैं बड़े फायदे, जान लिया तो छोड़ देंगे नई की जिद!