अमर उजाला
Fri, 13 June 2025
गर्मी के दिनों में जब कार का AC ठंडक देने के बजाय गर्म हवा फेंकने लगे, तो परेशानी बढ़ जाती है।
आइए जानते हैं इसके क्या कारण हो सकते हैं और समाधान क्या है।
अगर आपकी कार का AC ठीक से ठंडा नहीं कर रहा, तो इसके पीछे कुछ आम कारण हो सकते हैं।
जैसे- गैस का कम होना या लीक हो जाना, कम्प्रेशर में खराबी आना, AC फिल्टर का गंदा होना, कूलिंग कॉइल का जाम होना।
कभी-कभी फैन या ब्लोअर की गति कम होने या वायरिंग खराब होने पर भी हवा ठंडी नहीं लगती।
अगर AC ठंडा नहीं कर रहा है तो सबसे पहले कैबिन फिल्टर चेक करना चाहिए जिसके गंदे होने से एयर फ्लो रुक जाता है।
AC गैस का प्रेशर भी चेक कराना चाहिए। कम गैस होने या लीक होने पर ठंडी हवा बंद हो जाती है।
कभी-कभी समस्या गैस या फिल्टर से नहीं, बल्कि AC कम्प्रेशर या इलेक्ट्रिकल सिस्टम से होती है।
कम्प्रेशर के खराब होने पर, वायरिंग या फ्यूज में खराबी हो तो भी AC ठीक से काम नहीं करता। ऐसे मामलों में मैकेनिक से जांच करवाएं।
फैक्ट्री से सीधे कस्टमर के घर जाएगी कार, जानें क्या है Tesla Robotaxi?