कार का एसी नहीं दे रहा ठंडी कूलिंग, इन चीजों को करें चेक देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी अपना विकराल रुप दिखा रही है। ऐसे में अगर कार का एसी अच्छी कूलिंग नहीं कर रहा है तो तुरंत उसे चेक करें। कार के एसी की सही से जांच करने के बाद एसी की परेशानी दूर हो जाएगी और एसी बेहतर कूलिंग देगा। जानें डिटेल। एसी कंप्रेसर कार के एसी के लिए काफी जरूरी होता है। अगर इसमें कोई खराबी आ जाए तो कार एसी की क्षमता कम हो जाती है। कार का एसी बेहतर कूलिंग दें, इसके लिए एसी इवेपोरेटर सही ढंग से काम करें, ये सिस्टम कार की डैशबोर्ड में होता है, इसका सही रहना जरूरी है। अच्छी कूलिंग के लिए कार के एसी का ब्लोअर सही तरीके से काम करें, यह जरूरी है। अगर यह काम करना बंद कर दें तो कार में एसी की कूलिंग नहीं मिलती है। कार के एसी के लिए उसमें अच्छी गैस का होना भी जरूरी है। ऐसे में एसी की गैस का सही स्तर पर होना काफी जरूरी है। इसके कम होने पर कूलिंग नहीं मिलती है। कार का एसी बेहतर कूलिंग दें, इसके लिए जरूरी है कि एसी का एडिएटर सही ढंग से काम करें। किसी तरह की दिक्कत होने पर इसे बदलना पड़ता है। Auto