बारिश में कारगर है कार का 360 डिग्री कैमरा फीचर

अमर उजाला

Sat, 6 July 2024

Image Credit : Freepik

अगर आपके पास कार है तो आपको पता होगा कि कार में कई फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में कार 360 डिग्री कैमरा फीचर काफी फायदेमंद साबित होता है। 

Image Credit : Freepik

कार 360 डिग्री फीचर में कैमरों को कार के आगे, पीछे, छत पर और साइड में लगाए जाते हैं। 

Image Credit : Freepik

कार 360 डिग्री फीचर में कैमरे दो तरह के होते हैं, इसमें 2डी और 3डी शामिल है। 2डी में एक ही तरफ का एंगल नजर आता है, जबकि 3डी में मल्टी एंगल मिलते हैं। 

Image Credit : Freepik

बारिश के मौसम में इस फीचर के जरिए आसानी से कम विजिबिलिटी में भी बाहर का नजारा देखा जा सकता है। ऐसे में अन्य वाहनों से टकराव की संभावना कम हो जाती है। 

Image Credit : Freepik

बारिश के दौरान कार के आसपास का ट्रैफिक सही ढंग से नजर नहीं आता है। ऐसे में यह फीचर काफी काम का साबित होता है। 

Image Credit : Freepik

बारिश से सड़कों पर पानी भर जाता है। ऐसे में कार 360 डिग्री फीचर कार को पार्क करने में सहायता कर सकता है। 

Image Credit : Freepik

कार 360 डिग्री कैमरा फीचर एक एडवांस फीचर है। इसकी मदद से वाहन चालक को कार चलाने में काफी आसानी और सुविधा होती है। 

Image Credit : Freepik

बारिश के दौरान कौन से गियर में चलानी चाहिए कार

Freepik
Read Now