अमर उजाला
Fri, 25 April 2025
इलेक्ट्रिक स्कूटर को शहरी सड़कों में तो आराम से चलाया जा सकता है, लेकिन क्या यह चढ़ाई वाले पहाड़ी रास्तों पर चल सकता है?
इलेक्ट्रिक स्कूटर पहाड़ों की चढ़ाई चढ़ सकते हैं, बशर्ते उनकी रेंज, मोटर पावर और क्षमता अधिक होनी चाहिए।
इलेक्ट्रिक स्कूटर खराब रास्तों में चलने के लिए नहीं बने होते। उनकी परफॉर्मेंस समतल सड़कों पर बेहतर होती है।
आम इलेक्ट्रिक स्कूटरों में 250-350 वॉट का मोटर लगा होता है। जबकि, पहाड़ों की चढ़ाई के लिए 500-1000 वॉट मोटर वाले स्कूटर बेहतर होते हैं।
चढ़ाई चढ़ते समय बैटरी तेजी से खत्म होती है, इसलिए अच्छी रेंज देने वाली पावरफुल बैटरी जरूरी है।
ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटरों को 10-15 डिग्री की चढ़ाई पर चढ़ने में कोई परेशानी नहीं होती। ज्यादा शक्तिशाली स्कूटर 20 डिग्री तक चढ़ सकते हैं।
Car Loan क्यों हो जाता है रिजेक्ट? जानिए वजह