अमर उजाला
Tue, 29 October 2024
त्योहारों का मौसम है, अगर आपने भी नई कार खरीदी है, तो कुछ गलतियों को बिलकुल भी ना करें।
नई कार खरीदने के बाद, वाहन निर्माता द्वारा दिए गए मैनुअल को जरूर पढ़ना चाहिए। इससे कार की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
नई कार खरीदने के बाद कभी भी तेज रफ्तार में ड्राइविंग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से वाहन के इंजन को नुकसान पहुंचता है।
नई कार के साथ लंबे सफर पर जाने से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से कार को लगातार एक ही आरपीएम पर चलाना पड़ता है।
नई कार में क्षमता से ज्यादा सामान या यात्रियों को लेकर सफर नहीं करना चाहिए।
नई कार में ज्यादा एसेसरीज लगवाना भी, लंबे समय में नुकसानदायक साबित हो सकता है।
बाइक की क्लच प्लेट क्यों खराब होती है, न करें ये गलतियां