इन पांच टिप्स से बढ़ जाएगी बाइक टायरों की लाइफ बाइक के लिए टायर काफी अहम होते हैं। अगर टायर में किसी तरह की दिक्कत होती है तो राइडर की सेफ्टी भी खतरे में पड़ जाती है। अगर आपकी बाइक का टायर बहुत जल्दी खराब हो जाता है तो आपको आगे बताई गई कुछ टिप्स पर ध्यान देना चाहिए, ताकि टायर की लाइफ लंबी हो सके। अगर आप बाइक को सही ढंग से चलाएंगे तो इससे बाइक के टायरों का लाइफ लंबी हो जाएगी। ऐसे में खराब सड़कों पर बाइक को ध्यान से चलाएं। मोटरसाइकिल के टायर में सही मात्रा में हवा का स्तर होना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर बाइक का संतुलन बिगड़ जाएगा। बाइक को पांच हजार किलोमीटर चलाने के बाद रोटेट करना चाहिए, ताकि टायरों में कोई दिक्कत न हो। काफी लोग टायरों को साफ करने के लिए केमिकल का इस्तेमाल करते हैं। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए, इससे टायरों की क्षमता कम होती है। बाइक के टायरों को पांच हजार किलोमीटर चलाने के बाद अलाइमेंट करवाना चाहिए। साथ ही व्हील बैलेंसिंग पर भी खास ध्यान देना चाहिए। Auto