अमर उजाला
Fri, 20 December 2024
कार की तुलना में ज्यादा माइलेज देने के कारण, ज्यादातर लोग रोजमर्रा की आवाजाही के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं।
क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि बाइक से यात्रा के बाद जब हम उसे खड़ा करते हैं, तो टिक-टिक की आवाज आती है।
गौर करने वाली बात यह है कि टिक-टिक की यह आवाज बाइक को बंद करने के बाद भी आती रहती है।
दरअसल, बाइक के साइलेंसर के अंदर कैटेलिटिक कन्वर्टर लगा होता है।
बाइक चलाने पर उसका इंजन और साइलेंसर गर्म हो जाता है। जिससे उसके अंदर लगा कैटेलिटिक कन्वर्टर भी गर्म हो जाता है।
गर्म होने पर यह काफी फैल जाता है। वहीं जब हम बाइक को बंद करते हैं, तो वह ठंडा होकर सिकुड़ने लगता है।
इसी वजह से बाइक बंद करने के बाद उसमें से टिक-टिक की आवाज आती है।
इन चार बातों का रखेंगे ख्याल, तो क्लच की बढ़ जाएगी लाइफ