बाइक मोडिफाई कराने से पहले जानें ये नियम

अमर उजाला

Thu, 13 June 2024

Image Credit : Freepik

बाइक को अलग लुक देने के लिए काफी लोग मोडिफिकेशन का सहारा लेते हैं। काफी लोग नई मोटरसाइकिल में कुछ अलग से उपकरण लगवाते हैं। 

Image Credit : Freepik

मगर देश में बाइक मोडिफिकेशन करवाने के क्या नियम हैं, इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को है। आगे जानिए इसका नियम। 

Image Credit : Freepik

अगर बाइक में नियम के खिलाफ कुछ भी मोडिफाई कराया गया है तो इसके लिए भारी चालान देना पड़ सकता है। कई मामलों में वाहन जब्त भी किया जा सकता है। 

Image Credit : Freepik

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में मोटर वाहन नियम के तहत किसी भी वाहन को मोडिफाई करना प्रतिबंधित है। मगर इसके बाद भी यह काम जारी है। 

Image Credit : Freepik

मोटर नियम के मुताबिक, बाइक का साइज, इंजन और चेसिस नंबर में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकता है। 

Image Credit : Freepik

बाइक का इंजन खराब होने पर इंजन बदला जा सकता है, मगर इसके लिए आरटीओ से एनओसी लेनी पड़ती है। इंजन के चेसिस नंबर की डिटेल भी आरटीओ को देनी होगी। 

Image Credit : Freepik

अगर आप सोच रहे हैं कि बाइक का रंग बदल लें तो नियमों के मुताबिक ऐसा नहीं कर सकते हैं। मगर रंग बिगड़ने पर आरटीओ से अनुमति लेने के बाद ऐसा संभव है। 

Image Credit : Freepik

मोटर नियम के अनुसार, बाइक के टायर में बदलाव कर सकते हैं, मगर टायर का साइज बड़ा या फिर छोटा नहीं होना चाहिए।

Image Credit : Freepik

खुद ही ठीक कर सकते हैं कार एसी की ये दिक्कते

Freepik
Read Now