मोटरसाइकिल में ये बदलाव करके बढ़ जाएगी माइलेज बाइक राइडर कई सारे उपाय करने के बाद भी मोटरसाइकिल की माइलेज में इजाफा नहीं कर पाते हैं। अगर आप अक्सर बाइक की कम माइलेज से परेशान रहते हैं तो आगे आपकी दिक्कत सुलझ सकती है। बाइक की माइलेज बढ़ाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं करना है। बस आपको बाइक के कुछ पार्ट्स को बदलना है। मोटरसाइकिल की माइलेज बढ़ाने के लिए टायरों को बदल सकते हैं। बाइक के लिए टायर काफी अहम होते हैं, ऐसे में इसमें किसी तरह की खराबी नहीं होनी चाहिए। बाइक में दिया गया एयर फिल्टर अगर बहुत ज्यादा गंदा हो जाए तो उसे बदल देना चाहिए। इससे बाइक की माइलेज में इजाफा हो सकता है। स्पार्क प्लग इंजन में फ्यूल जलाने के लिए चिंगारी पैदा करने का काम करता है। अगर इसमें कोई खराबी हो तो इसे बदलकर बाइक की माइलेज बढ़ाई जा सकती है। Auto