जल्दबाजी के चक्कर में बिगड़ जाएगी बाइक की परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल की परफॉर्मेंस अगर कम हो तो बाइक स्टार्ट होने में काफी ज्यादा समय लेती है। अक्सर इस वजह से कई राइडर परेशान हो जाते हैं। अगर आप भी बाइक में ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं तो आगे आपको इसका समाधान मिल सकता है। इससे बाइक बढ़िया परफॉर्म करेगी। बहुत सारे बाइक राइडर मोटरसाइकिल चलाते वक्त कुछ गलत काम करते हैं। इस वजह से बाइक पर बुरा असर पड़ता है। काफी बाइक राइडर बहुत जल्दी में गियर और ब्रेक का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से बाइक की परफॉर्मेंस और माइलेज कम हो जाती है। दरअसल, बाइक के गियर और ब्रेक पैडल काफी नाजुक पार्ट होते हैं। अगर इन्हें संभालकर नहीं इस्तेमाल किया तो यह जल्दी खराब हो सकते हैं। इसके साथ अगर गियर बदलने के साथ ही ब्रेक का इस्तेमाल किया तो भी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ सकता है। अगर आप बाइक को लंबे समय तक सही ढंग से चलाना चाहते हैं तो गलती से भी ब्रेक और गियर का गलत् इस्तेमाल न करें। Auto