बाइक की टंकी में पानी जाने से खराब हो जाता है इंजन? मोटरसाइकिल अगर बरसात के दौरान चलाई जाए और गलती से बारिश का पानी फ्यूल टंकी में चला जाए तो इससे इंजन को नुकसान हो सकता है। कई बार बाइक को धोते वक्त पानी चला जाता है। इस वजह से बाइक के इंजन की क्षमता कम हो जाती है। बाइक की टंकी में पानी जाने से बाइक में कई तरह की परेशानी सामने आ सकती है। मोटरसाइकिल की टंकी में पानी जाने से कई बार बाइक रुक-रुककर चलती है। साथ ही कई बार बाइक झटके भी मारती है। बाइक की टंकी में पानी जाने से इंजन पर काफी बुरा असर पड़ता है। कई बार इंजन पूरी तरह से खराब हो जाता है। मोटरसाइकिल की टंकी में पानी जाने पर बिना देर किए टंकी को खाली करें। ताकि बाइक को कम से कम नुकसान हो। बाइक की टंकी में मौजूद ईंधन को किसी अन्य जगह पर स्टोर कर सकते हैं, जिसका इस्तेमाल बाद में किया जा सकता है। बाइक की टंकी में फ्यूल फिल्टर की जांच करें और इंजन ऑयल को भी चेक करें। अगर कुछ खराबी लगे तो इन्हें बदल सकते हैं। सबकुछ सही रहने के बाद अगर बाइक स्टार्ट न हो तो फिर सर्विस सेंटर पर दिखाएं या फिर किसी मैकेनिक से जांच करवाएं। Auto