बाइक मेंटेनेंस में बहुत काम आएंगे ये स्पेशल टिप्स

अमर उजाला

Sat, 10 August 2024

Image Credit : FREEPIK

कोई भी बाजार का काम हो या फिर बाजार जाना हो, सबसे पहले दोपहिया बाइक ही याद आती है। ऐसे में बाइक का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। 

Image Credit : FREEPIK

अगर बाइक की नियमित समय पर सर्विस होती है तो इससे मोटरसाइकिल में होने वाली छोटी-मोटी दिक्कत सही समय पर सामने आ जाती है। 

Image Credit : FREEPIK

मोटरसाइकिल को लंबे समय तक चलाने के लिए जरूरी है कि इंजन ऑयल की जांच थोड़े-थोड़े समय पर करते रहें।

Image Credit : FREEPIK

इंजन ऑयल अक्सर गंदा हो जाता है, या फिर इंजन ऑयल का स्तर कम हो जाता है। ऐसे में बाइक की माइलेज भी गिर जाती है, इसलिए इंजन ऑयल को बदलना जरूरी है।

Image Credit : FREEPIK

बाइक मेंटेनेंस में टायर काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे टायरों की स्थिति समय-समय पर जांचते रहें, ताकि बाइक का संतुलन ठीक रहें। 

Image Credit : FREEPIK

सड़क पर सेफ राइडिंग के लिए बाइक के टायरों में उचित मात्रा में एयर प्रेशर होना चाहिए।

Image Credit : FREEPIK

मोटरसाइकिल का ब्रेक सेफ राइडिंग के लिए बेहद जरूरी है। समय-समय पर ब्रेक पैड्स को बदलना चाहिए।

Image Credit : FREEPIK

बाइक पूरी क्षमता के साथ काम करें, इसके लिए चैन का सही रहना जरूरी है। चैन को नियमित अंतराल पर लुब्रिकेट और साफ करते रहें। वरना बाइक की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। 

Image Credit : FREEPIK

बारिश में हादसों से दूर रहेगी कार, इन बातों का रखें ध्यान

FREEPIK
Read Now