अमर उजाला
Wed, 11 December 2024
बीच रास्ते में मोटरसाइकिल अचानक बंद हो जाए, तो इससे परेशानी तो होती ही है।
साथ ही मरम्मत के लिए रुकने से यात्रा का समय और खर्चा भी बढ़ जाता है।
कई बार इस तरह की परेशानी के कारण इंजन को भी बड़ा नुकसान होने की संभावना होती है।
अगर बाइक का स्पार्क प्लग अचानक खराब हो जाए, तो भी सफर के बीच में मोटरसाइकिल बंद हो सकती है।
अगर एक बार मोटरसाइकिल का एयर फिल्टर चोक हो जाए, तो भी यह बीच सफर में बंद हो सकती है।
मोटरसाइकिल लगातार लंबे समय तक बिना रोके चलाई जाए, तो यह ओवरहीट होने के कारण बंद हो जाती है।
इस परेशानी से बचने के लिए समय पर स्पार्क प्लग और एयर फिल्टर की सफाई करानी चाहिए। साथ ही ड्राइविंग के दौरान ब्रेक लेना चाहिए।
समय से पहले काला हो रहा है इंजन ऑयल, तो हो सकती है बड़ी समस्या