बाइक में कोई भी दिक्कत आती है तो अधिकतर लोग मैकेनिक के पास जाते हैं या फिर सर्विस सेंटर पर जाते हैं। मगर कई बार फिर भी बाइक ठीक नहीं होती है।
Image Credit : Freepik
कई लोग बाइक की सर्विस के बाद उसका सही से ध्यान नहीं रखते हैं, इस वजह से बाइक सही से काम नहीं करती है।
Image Credit : Freepik
बाइक को नियमित अंतराल पर अच्छी जगह यानी जो जानी-पहचानी हो, वहां से बाइक की सर्विस कराएं। अगर गलत सर्विस सेंटर या फिर मैकेनिक से जांच करवाएंगे तो बाइक की दिक्कत बढ़ सकती है।
Image Credit : Freepik
अगर बाइक अच्छी सर्विस के बाद भी चलने में परेशानी कर रही है तो इसका मतलब है कि आपने कुछ गड़बड़ी कर दी है और बाइक का सही से रखरखाव नहीं किया।
Image Credit : Freepik
हर बाइक का सिस्टम अलग होता है, ऐसे में अपनी बाइक के हिसाब से ही इंजन ऑयल का चयन करें, वरना बाइक पर बुरा असर पड़ सकता है।
Image Credit : Freepik
अगर सर्विस के बाद एयर और फ्यूल फिल्टर सही नहीं है तो भी बाइक में दिक्कत आ सकती है।
Image Credit : Freepik
कई बार सर्विस सेंटर वाले बाइक के टायरों का एयर प्रेशर सही से चेक नहीं करते हैं, कम एयर प्रेशर की वजह से बाइक चलने में दिक्कत करती है।