बारिश में बाइक लेकर जाने से पहले चेक करें यह खास चीज
अमर उजाला
Wed, 24 July 2024
Image Credit : FREEPIK
देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। बारिश के दौरान सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहनों को आती है।
Image Credit : FREEPIK
बारिश में बाइक राइडर को देखने में काफी दिक्कत होती है। कई बार बारिश के पानी की वजह से काफी धुंघला नजर आता है।
Image Credit : FREEPIK
ऐसे में अगर बरसात के दौरान बाइक की हैडलाइट सही से काम नहीं कर रही है तो परेशानी और बढ़ जाती है, इसलिए बरसात में बाइक लेकर जाने से पहले हैडलाइट को चेक करें।
Image Credit : FREEPIK
बाइक में मिलने वाली हैडलाइट अंधेरे वाले रास्तों पर ड्राइवर को देखने में काफी मदद करते हैं।
Image Credit : FREEPIK
वहीं, हैडलाइट तभी काम करेगी, जब बाइक की बैटरी अच्छी तरह से चार्ज होगी। ऐसे में बैटरी का भी खास ध्यान रखना जरूरी है।
Image Credit : FREEPIK
बरसात के दौरान बाइक की हैडलाइट के साथ बाइक की टेललाइट का भी सही से काम करना बेहद जरूरी है, वरना पीछे से आने वाले वाहनों को पता नहीं चलेगा।
Image Credit : FREEPIK
बारिश के दौरान किसी भी हादसे से बचने के लिए बाइक के आगे और पीछे दोनों तरफ रिफ्लेक्टर लगवा सकते हैं, इससे आसपास के वाहनों को रिफ्लेक्टर की चमक से जानकारी मिल जाती है।