एक गलती से खराब हो सकता है बाइक का इंजन अगर आप एक बाइक राइडर हैं तो अक्सर मोटरसाइकिल के साथ किसी न राइड पर जाते होंगे। ऐसे में अगर आप बाइक की फ्यूल टंकी को फुल करवाते हैं तो सावधान हो जाए। बाइक की फ्यूल टंकी को कभी भी पूरी क्षमता के साथ नहीं भरवाना चाहिए। इस गलती की वजह से बाइक का इंजन बहुत जल्दी खराब हो सकता है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर बाइक की फ्यूल टंकी में कितना ईंधन रखना चाहिए, ताकि बाइक राइडिंग में कोई दिक्कत न हो और इंजन भी सेफ रहें। आपको जानकारी के लिए बता दें कि बाइक की फ्यूल टंकी की क्षमता 12 से लेकर 18 लीटर तक होती है। ऐसे में पेट्रोल पंप कर्मचारी को सही जानकारी नहीं होती है। यही वजह है कि अक्सर पेट्रोल पंप पर जाकर लोग कहते हैं कि बाइक की फ्यूल टंकी को फुल कर दें, ताकि सफर में बार-बार ईंधन न भरवाना पड़ें। बाइक की फ्यूल टंकी में हमेशा 90 फीसदी तक ही ईंधन होना चाहिए। टंकी में लगभग 100 एमएल फ्यूल डालने की जगह खाली होनी चाहिए। अगर फ्यूल टंकी में जगह खाली नहीं होगी तो बाइक चलाते समय टंकी का तापमान काफी बढ़ जाएगा। इस वजह से बाइक में आग भी लग सकती है। बाइक की ईंधन टंकी को फुल रखने से मोटरसाइकिल का इंजन खराब हो सकता है। साथ ही माइलेज भी बुरी तरह से प्रभावित होती है। Auto