इन कारणों से गर्म हो सकता है बाइक का इंजन मोटरसाइकिल में कई सारे ऐसे उपकरण होते हैं, जो काफी नाजुक होते हैं, इंजन भी एक कठिन उपकरण है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अगर कभी बाइक का इंजन बहुत गर्म हो जाएं तो इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह से इसे ठीक करें। अगर बाइक के इंजन पंप में कोई दिक्कत आ जाएं तो इंजन गर्म हो सकता है, क्योंकि इंजन को सही ढंग से फ्यूल की सप्लाई नहीं होती है। इंजन पंप की समय-समय पर जांच करवानी चाहिए और किसी भी तरह की परेशानी होने पर परेशानी को दूर करें। बाइक में अगर इंजन ऑयल का स्तर कम हो गया है तो भी मोटरसाइकिल का इंजन बेहद गर्म हो सकता है, ऐसे में थोड़े-थोड़े समय पर इंजन ऑयल को चेक करते रहें। कई बार बाइक में इंजन ऑयल काफी पुराना हो जाता है तो भी इंजन बहुत गर्म हो जाता है। ऐसे में इंजन ऑयल को बदल देना चाहिए। अगर बाइक का एयर फिल्टर गंदा हो जाए तो भी इंजन गर्म हो सकता है, क्योंकि इंजन को सही मात्रा में हवा नहीं मिल पाती है। बाइक के कूलेंट में कोई खराबी हो जाए तो भी इंजन गर्म हो सकता है, ऐसे में कूलेंट की जांच करवाएं। Auto