बीच सफर में साथ छोड़ देगी बाइक, इन बातों का रखें ध्यान

अमर उजाला

Sun, 23 June 2024

Image Credit : Freepik

गर्मी के मौसम में काफी लोग बाइक से पहाड़ों की ओर घूमने के लिए चले जाते हैं। इस दौरान बाइक धोखा न दें, इसके लिए कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। 

Image Credit : Freepik

अगर बाइक से लंबे सफर पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि बाइक का स्पार्क प्लग ठीक हो। स्पार्क प्लग में गंदगी आ जाती है तो बाइक बंद हो सकती है। 

Image Credit : Freepik

बाइक के इंजन में लगा स्पार्क प्लग काफी टाइट होता है, मगर इसे घुमाकर निकाला जा सकता है और साफ करके एक बार फिर से बाइक शुरू की जा सकती है। 

Image Credit : Freepik

बाइक में एयर फिल्टर होता है, जो कि इंजन तक साफ हवा पहुंचाता है। अगर एयर फिल्टर में धूल-मिट्टी आ जाए तो यह चोक हो सकता है। ऐसे में इसे साफ रखना जरूरी है। 

Image Credit : Freepik

अधिकतर लोग पहाड़ी ट्रिप पर ज्यादा सीसी वाली बाइक लेकर जाते हैं। ऐसे में लंबी दूरी के सफर में बाइक बीच रास्ते में ही बंद हो जाती है। 

Image Credit : Freepik

बाइक का इंजन लगातार चलने पर गर्म हो जाता है, ऐसे में बाइक को थोड़े-थोड़े समय पर आराम दें, ताकि इंजन अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर सकें। 

Image Credit : Freepik

बाइक सफर के दौरान अचानक से बंद न हो, इसके लिए जरूरी है कि बाइक की समय-समय पर सर्विस कराएं, ताकि बाइक में कोई दिक्कत न हो। 

Image Credit : Freepik

बारिश में कार को फिसलने से इस तरह रोकें

Freepik
Read Now