मानसून में कैसे रखें बाइक का ध्यान, जानें डिटेल

अमर उजाला

Wed, 26 June 2024

Image Credit : Freepik

आने वाले कुछ दिनों में मानसून पूरे देश में दस्तक दे देगा। इस दौरान जमकर बारिश होती है, बारिश में बाइक का खास ध्यान रखना जरूरी है। आगे जानिए डिटेल।

Image Credit : Freepik

मानसून में अगर बाइक को नियमित तौर पर साफ किया जाए तो इससे मोटरसाइकिल की परफॉर्मेंस पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। 

Image Credit : Freepik

मानसून के दौरान बाइक के नाजुक पार्ट्स पर पेंट करना चाहिए। इससे हल्के पार्ट्स को नमी से सुरक्षा मिलती है। 

Image Credit : Freepik

बारिश के दौरान बाइक के चलने वाले पार्ट्स जैसे- चैन, थ्रोटल, केबल्स और अन्य हिस्सों में लुब्रिकेंट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। 

Image Credit : Freepik

बारिश में सड़के गीली हो जाती है, ऐसे में बाइक के टायरों में सही एयर प्रेशर होना जरूरी है। साथ ही टायर की कंडीशन भी अच्छी होनी चाहिए। 

Image Credit : Freepik

बाइक के ब्रेक बारिश के दौरान काफी अहम हो जाते हैं। ऐसे में ब्रेक पैडल की सही से जांच करें।

Image Credit : Freepik

बारिश में बाइक के इलेक्ट्रिक पार्ट्स काफी जरूरी हो जाते हैं। साथ ही बैटरी भी अच्छी स्थिति में होनी चाहिए, ताकि इलेक्ट्रिक उपकरणों को लाइट मिलते रहे। 

Image Credit : Freepik

मानसून में बाइक के एयर फिल्टर्स का साफ रहना जरूरी है। एयर फिल्टर्स के गंदा होने पर इंजन की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। 

Image Credit : Freepik

पहाड़ों की ट्रिप पर काम आएंगी ये कार एक्सेसरीज

Freepik
Read Now