मानसून में कैसे रखें बाइक का ध्यान, जानें डिटेल आने वाले कुछ दिनों में मानसून पूरे देश में दस्तक दे देगा। इस दौरान जमकर बारिश होती है, बारिश में बाइक का खास ध्यान रखना जरूरी है। आगे जानिए डिटेल। मानसून में अगर बाइक को नियमित तौर पर साफ किया जाए तो इससे मोटरसाइकिल की परफॉर्मेंस पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। मानसून के दौरान बाइक के नाजुक पार्ट्स पर पेंट करना चाहिए। इससे हल्के पार्ट्स को नमी से सुरक्षा मिलती है। बारिश के दौरान बाइक के चलने वाले पार्ट्स जैसे- चैन, थ्रोटल, केबल्स और अन्य हिस्सों में लुब्रिकेंट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। बारिश में सड़के गीली हो जाती है, ऐसे में बाइक के टायरों में सही एयर प्रेशर होना जरूरी है। साथ ही टायर की कंडीशन भी अच्छी होनी चाहिए। बाइक के ब्रेक बारिश के दौरान काफी अहम हो जाते हैं। ऐसे में ब्रेक पैडल की सही से जांच करें। बारिश में बाइक के इलेक्ट्रिक पार्ट्स काफी जरूरी हो जाते हैं। साथ ही बैटरी भी अच्छी स्थिति में होनी चाहिए, ताकि इलेक्ट्रिक उपकरणों को लाइट मिलते रहे। मानसून में बाइक के एयर फिल्टर्स का साफ रहना जरूरी है। एयर फिल्टर्स के गंदा होने पर इंजन की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। Auto